पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहे मजदूर की मिट्टी धसकने से मौत

सिलवानी । तहसील के ग्राम पड़रिया खुर्द में नर्मदा पाइप लाइन बिछाने के कार्य दौरान मिट्टी के धसकने ले कारण मिट्टी में दबने से मजदूर की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार चिंकी बोरास परियोजना के तहत तहसील के ग्रामों में सिंचाई हेतु नर्मदा जल वितरण हेतु नर्मदा पाइप लाइन बिछाने के कार्य किया जा रहा है, ग्राम कीरतपुर से पड़रिया खुर्द की ओर नर्मदा पाइप लाइन बिछाने के दौरान काम कर रहे मजदूर शहनूर मोहम्मद पिता फिरोज मोहम्मद उम्र 19 साल निवासी तिंदुरी टोला मुज्जफरपुर बिहार की मिट्टी धसकने के कारण मिट्टी में दबने मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
ज्ञातव्य हो कि कार्य एजेंसी की लापरवाही से दो दिन पूर्व भी ग्राम सिमरिया कला में पाइप लाइन की खुदाई में तीन गाय गिर गई थी जिसमे दो गायों की मौत हो गई थी।
इस संबंध में टी आई डीपी सिंह ने बताया कि ग्राम कीरतपुर से पड़रिया खुर्द से की ओर पाइप लाइन बिछाने के दौरान मिट्टी धसकने से एक मजदूर की मौत की सूचना पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। मृतक की पहचान शहनूर मोहम्मद पिता फिरोज मोहम्मद उम्र 19 साल निवासी तिंदुरी टोला मुज्जफरपुर बिहार के रूप में हुई है। मृतक का बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम होगा।



