जर्जर सड़क से आवागमन में लोगों को करना पड़ता हैं दिक्कतों का सामना
ब्यूरो चीफ : सतीश चौरसिया
उमरियापान। उमरियापान से टोला गांव एवं पचपेढी से पकरिया, तहसील सिहोरा को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद ही नाजुक हैं। आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। रोड में बड़े- बड़े गड्ढ़े निकल आये हैं जिसमें जलभराव हो जाता हैं जिससे दुर्घटना होने की लगातार आशंका बनी रहती हैं। इसके पूर्व में कुछ दिन पहले अंधे मोड़ के कारण बड़ी दुर्घटना भी हो चुकी हैं फिर भी विभाग गड्ढों के विषय में ध्यान आकर्षित नहीं कर रहा हैं। कई वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण हुआ बदहाली की कगार पर सड़क पहुँच गई हैं। सड़क पर कदम- कदम पर गड्ढ़े निकल आए हैं। ऐसे में वाहन को सड़क में चलाना काफी मुश्किल भरा काम हैं। उल्लेखनीय हैं कि इस सड़क से टोला, के आस- पास के समस्त ग्राम एवं इसी प्रकार पचपेढी के आस- पास के समस्त ग्राम के ग्रामीणों का आवागमन बना रहता हैं। मगर दो दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सड़क का पुनः निर्माण नहीं हो पाया हैं। ग्रामीणों ने सड़क के निर्माण के लिए मुखिया से लेकर मंत्री तक गुहार लगा चुके हैं, पर आश्वासन बस मिल पाया हैं अभी तक सड़क नहीं मिल पाई हैं।



