निजी क्लीनिक से जांच के नाम पर की जा रही अवैध वसूली
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पूरे मामले की बात करे तो मामला कटनी जिले से संबंधित है जहां निजी क्लीनिक में जाकर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है हाल ही में स्लीमनाबाद तहसील की ग्राम पंचायत सलैया फाटक में एक निजी क्लीनिक पर कुछ लोग पहुंचे उन्होंने डॉक्टर को अपना परिचय दिया कि हम सीएमएचओ कार्यालय कटनी से आए है और उन्होंने जांच करना शुरू कर दिया जांच किया सही था क्योंकि जांच करना अधिकार है लेकिन जांच के दौरान धमकाना डराना उसके बाद पैसे की मांग करना ये कहा तक सही है यही हुआ ग्राम पंचायत सलैया फाटक की एक निजी क्लीनिक में जांच कर्ता ने डॉक्टर से सवाल जवाब भी किए जिस पर डॉक्टर ने बताया की में प्रथम सलाह और प्रथम उपचार करता हु जिसका रजिस्ट्रेशन मेरे पास है और ये क्लीनिक लम्बे समय से संचालित है परंतु जांच में आए लोगो ने डॉक्टर की एक नही सुनी और डॉक्टर को धमकाते हुए 5 हजार को मांग की जिस पर डॉक्टर ने कहा कि मेरे पास पैसे नही है । जांचकर्ताओं ने अपना मोबाईल नंबर डॉक्टर को दिया और बोले की जब पैसे का इंतजाम हो जाए तो बता देना हम आ जायेंगे ये अवैध वसूली का खेल आज से नही लंबे अरसे से चल रहा है। इस पूरे मामले को सीएमओ डॉक्टर मुड़िया से संपर्क कर उनके संज्ञान में डालने का प्रयास किया गया लेकिन डॉक्टर साब ने फोन उठाना जरूरी नही समझा गया। जिले से आए कर्मचारी का डॉक्टर के पास मौजूद मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया वो मोबाइल नंबर किसी अमित नामदेव का था जिनसे संपर्क किया गया उन्होंने बताया की सीएमएचओ डॉक्टर मुड़िया के निर्देश पर हम लोग जांच करने गए हुए थे जब उस जांच का आदेश मांगा गया तो उन्होंने वो आदेश उपलब्ध नहीं कराया ना ही अन्य जांच टीम में शामिल कर्मचारियों का नाम बताया गया इस पूरे मामले में निजी क्लीनिक डॉक्टर के साथ पत्रकार की स्पष्ट वार्ता है जिसका ऑडियो भी मौजूद है ये कृत्य लंबे अरसे से पूरे स्लीमनाबाद क्षेत्र में व्याप्त है ये अवैध वसूली आज से नही काफी समय से चल रही है ।


