मध्य प्रदेश

स्कूल की फीस जमा नही करने पर शिक्षक ने छात्र को जलील कर स्कूल से भगाया, छात्र हुआ लापता

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
शहडोल । शहडोल में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में फीस जमा नहीं करने पर छठी के छात्र को प्राचार्य ने सबके सामने जलील कर स्कूल से भगा दिया, स्कूल से घर वापस लौटा छात्र हुआ लापता, बेटे के लापता होने से मां का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। ब्यौहारी पुलिस छात्र की तलास में जुटी है।
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के रहने वाले 11 वर्षीय अंश चतुर्वेदी सुखा तिराहे के पास स्थित निजी विद्यालय ड्रीम वैली पब्लिक स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ता है। अंश के पिता मुंबई में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। पिछले कई महीनों से छात्र के पिता घर नहीं आए, माली हालत सही नहीं होने की वजह से वह स्कूल की फीस जमा नहीं किया, जिससे स्कूल के प्राचार्य ने फीस जमा नहीं करने के वजह से उसे सबके सामने जलील करते हुए स्कूल से भगा दिया, यह कहते हुए कि जब तक फीस लेकर नहीं आओगे तब तक स्कूल के अंदर कदम नहीं रखना, जिससे छात्र अंश अपना बैग लेकर स्कूल से निकल गया और घर नहीं पहुंचा, जब वह घर नहीं पहुंचा तब मां ने स्कूल में जाकर छात्र का पता किया तो पता लगा कि प्राचार्य ने उसे सुबह ही स्कूल से भगा दिया था। मां ने जब प्राचार्य से इस मामले में बातचीत की तो प्राचार्य ने मां को कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद छात्र की मां थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने छात्र के गुम होने पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
वही इस पूरे मामले में मां ने स्कूल प्रबंधन पर फीस जमा नहीं करने पर उसके बच्चे को जलील कर स्कूल से भगाया है, जिससे आहत होकर बच्चा कही चला गया का आरोप लगाते हुए बच्चे को ढूंढ निकालने की गुहार लगाते हुए स्कूल प्रबंधन पर कार्यवाही की मांग कर रही है।
वही इस मामले में शहडोल एडिशनल एसपी अभिषेक दिवान का कहना है कि बच्चे की स्कूल में फीस जमा नही करने पर स्कूल से बच्चे को भगा दिया गया, जिससे वह लापता हो जाने की बच्चे की मां ने शिकायत की है, वही स्कूल प्रबंधन ने भी फीस जमा नहीं करने पर बच्चे को स्कूल से घर भेज देने की सूचना थाने में दी है। दोनों मामले में ब्यौहारी पुलिस जांच कर रही है।
वही इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी एमएल पाठक का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच टीम बना दी गई है। टीम मामले की जांच करेगी यदि स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस जमा नही करने पर स्कूल से भगा दिया है। तो स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button