क्राइम

करंट लगने से 7 वर्षीय बालिका की मौत

सिलवानी। रविवार को नगर के वार्ड 12 नूरपूरा पुलिया के पास अपने घर में ही 7 वर्षीय बालिका को करंट लगने से मौत हो गई, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोलू ठाकुर की पुत्री तनिष्का ठाकुर उम्र 7 साल की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। वही बालिका का पीएम करा कर शव परिजनों को सोपा गया। जिसका अंतिम संस्कार किया गया।
बताया जाता है कि घर में पानी गर्म करने की राड से बालिका को करंट लगा है।

Related Articles

Back to top button