सीएम राइज स्कूल के शिक्षक सेवानिवृत्ति पर स्कूल से घर तक बाजे गाजे के साथ दी विदाई
सिलवानी। सीएम राइस स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक बृजमोहन विश्वकर्मा अपनी 35 वर्ष की सेवा के उपरांत सेवानिवृत हुए, उनको विद्यालय परिवार के द्वारा सम्मान पूर्वक विदाई दी गई।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षक एवं वर्तमान शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अतिथियों में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर कांत जैन, भाजपा नेता संजय मस्ताना, श्याम साहू, मिलन जैन, सीएम राइस स्कूल प्राचार्य एनपी शिल्पी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी ने विश्वकर्मा जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बृजमोहन विश्वकर्मा जी के व्यक्तित्व की इतनी अच्छाई है कि वह नियुक्ति से लेकर आज सेवानिवृत्ति उपरांत एक ही स्कूल में पदस्थ रहे। सम्मान पत्र का वाचन राजेंद्र भार्गव ने किया। कार्यक्रम का संचालन मयंक रघुवंशी ने किया। आभार प्रदर्शन स्वतंत्र नेमा ने किया ।
सेवानिवृत्त होने पर सीएम राइज स्कूल के शिक्षको एवं नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों ने शाल श्रीफल भेंट कर उनके विदाई समारोह पर उनको स्कूल से घर तक बाजे गाजे के साथ पूरे सम्मान से उनके तक विदाई दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक बृजमोहन विश्वकर्मा ने कहा कि मैं आपके द्वारा दिया गया स्नेह को नहीं भूल पाउंगा और आपके द्वारा जो सहयोग दिया गया उसके लिए में आप सबका आभारी रहूंगा।
नगर में उनका कई स्थानों पर नागरिकों ने फूल माला पहना कर सम्मान किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर सहभोज का आयोजन किया गया।



