मध्य प्रदेश

धर्म हमे अपने लक्ष्य तक पहुंचाने का ज्ञान प्रदान करता है : संत ब्रम्हानंद दास महराज

युवा धर्म संस्कृति कार्यक्रम स्लीमनाबाद कॉलेज में हुआ सम्पन्न
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान। युवा धर्म संस्कृति का कार्यक्रम शासकीय स्वामी विवेकानंद महा विद्यालय स्लीमनाबाद में संपन्न हुआ । कार्यक्रम को विभिन्न संगठन एवं हिंदू समाज के द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में हिन्दू समाज विभिन्न संगठन एवं महा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र मौजूद रहे। गौरतलब हो कि ये पूरा कार्यक्रम संत शिरोमणि ब्रम्हानंद दास जी महराज के सानिध्य में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महराज श्री ने कहा कि धर्म हमे अपने लक्ष्य तक पहुंचने का ज्ञान प्रदान करता है साथ ही उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि तुम्हारे विद्यालय का नाम स्वामी विवेकानंद जी के नाम से शुरू है इस नाम से ही हमें एक शिक्षा मिलती है । इसके बाद बारी बारी सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने मुख्य वक्ता के रूप में पधारे विहिप बजरंग दल के महाकौशल प्रांत मंत्री उमेश मिश्रा सहित सभी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान संत शिरोमणि ब्रम्हानंद दास जी, महराज देवेंद्र दास जी, महराज महा कौशल, प्रांत मंत्री उमेश मिश्रा, क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पांडे, विहिप बजरंग दल जिला मंत्री राहुल दुबे, राधेश्याम गोलू तिवारी, ग्राम पंचायत सरपंच संगीता गुड्डन सिंह, जगदेव पटेल, विनोद दुबे, चंद्र शेखर अग्रहरी, दीपक मिश्रा, लक्की अग्रहरी, यश त्रिपाठी, राहुल ठाकुर, दीपू शुक्ला, अमन असाटी, कान्हा द्विवेदी, मुनमुन जैन, अनिल दुबे, लल्लू यादव, अवधेश यादव, एसडीओपी अखिलेश गौर, थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button