राशन की हेराफेरी करने वाले सेल्समैन पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौपा ज्ञापन
कलेक्टर के नाम एसडीएम कार्यालय में की लिखित शिकायत
गरीबो के राशन की सेल्स मेन ने की कालाबाजारी नवंबर में दो माह की जगह दिया एक माह का राशन केरोसिन तेल भी दिया आधा लीटर
सिलवानी । ग्रामीणो के राशन पर उचित मूल्य दुकान के सेल्समेन के द्वारा की जा रही काला बाजारी की जांच कराए जाने की मांग के लेकर एकत्रित हुए ग्रामीणो ने गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पहुंच कर एक आवेदन सौंपकर जांच की मांग की ।
तहसील के ग्राम अमगंवा गांव के ग्रामीण एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुचें। यहां पर एसडीएम कार्यालय में एक आवेदन सौंपा तथा कार्रवाही की मांग की। बताया जा रहा है कि अमगवा गांव के ग्रामीण
रामजी, भंगोवाई, संमोबाई, सत्यवति बाई, जगतराम, दीवान सिंह आदि ग्रामीणो ने दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान अमगवा के दुकान क्रमांक 3004057 के सेल्समेन कैलाश धाकड़ के द्वारा ग्राम अमगवा के ग्रामीणों की नवंबर माह के बिगत दो माह के राशन की पर्ची दे दी गई। परंतु राशन एक माह का प्रदान किया है और एक माह के राशन की काला बाजारी की गई है।
यह भी कहा गया है कि कोरोना काल के चलते सेल्समेन के द्वारा कहा गया था कि शासन द्वारा मात्र एक माह के राशन का बितरण किया गया है कम राशन आने के कारण पूरा राशन नही दिया जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि सेल्समैन कैलाश धाकड़ द्वारा हर बार राशन बाटते समय कही आधा लीटर कही एक लीटर केरोसिन दिया जाता है। लेकिन माह नबंवर माह का फ्री वाला राशन का वितरण नही किया गया। जबकि राशन डीलर कैलाश धाकड़ द्वारा एक माह का राशन हम हितग्राहियों को दिया गया है और राशन डीलर द्वारा हम हितग्राहियों के अगूंठे लगाकर दो माह का राशन निकाला गया है इतना ही नही ग्रामीणों ने बताया कि हितग्राहियों की राशन लेने वाली पर्ची भी राशन डीलर रखता है राशन की हेराफेरी करने वाले राशन डीलर पर कार्यवाही की जाये साथ ही ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत मे यह भी उल्लेख किया है कि हम सभी ग्रामीण अपने पूरे होशो हवास में अगर किसी दबाव के यह शिकायत कर रहे हैं इस शिकायत की जांच कर सेल्समेन पर वैधानिक कार्यवाही की जाऐ।
इस संबंध में एसडीएम संघमित्रा बौद्ध का कहना है कि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी से जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।




