मध्य प्रदेश

मजिस्ट्रेटों को भी सड़क दुर्घटनाओं की चिंता होने पर स्वयं, परिवहन और यातायात के साथ कार्रवाई करने सड़कों पर उतरे

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात और परिवहन विभाग के अलावा अब मजिस्ट्रेटों भी चिंता जाहिर करते हुए सड़कों पर उतरकर वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने व यातायात के नियमों के तहत वाहन चलाने की समझाइस दे रहे हैं।
मंगलवार की दोपहर दमोह शहर के जबलपुर नाका स्थित कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) श्रीरामसिंह बघेल, सुश्री दिव्या रामटेके व सुश्री तसलीम निजामी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अपनी न्यायालयों के कर्मचारियों, परिवहन और यातायात के साथ वाहन चेकिंग कार्रवाई की. जिसमें बस, पिकअप, चार पहिया, तीन पहिया, दो पहिया और भी वाहनों को पकड़ कर न्यायालय द्वारा कुल 53 वाहन चलाने वाले चालको के चालान काटकर एमबी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की. जिनसे कुल 53,400 रूपये के चालान काट कर वसूल किया। इस दौरान कार्यवाही में जिला परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी बीएस हजारी, सब इंस्पेक्टर सरदार सिंह और आबकारी विभाग के अलावा न्यायालय से मनोज पटेल, अमित जाट, स्टेनो प्रियंका, कोर्ट मुंशी ज्योति सिंह राजपूत, वाहक अमित खरे और यातायात थाने से सब इंस्पेक्टर भवानी सिंह, एएसआई महावीर झा, प्रधान आरक्षक कालू सिंह, आरक्षक हरगोविंद, आरक्षक राजकिशोर, आरक्षक विनोद के अलावा कोतवाली से आरक्षक प्रदीप सिरोठिया,आरक्षक प्रमोद,नवीन, जितेन्द्र, आरक्षक बिजेंद्र, पवन, और भी पुलिस बल की वाहन चालान कार्रवाई में विशेष भूमिका रही. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) श्री राम सिंह बघेल ने वाहन स्कूली बच्चों व चालकों से कहा कि धीमी गति से वाहन चलाएं, साथ वाहन के साथ समस्त दस्तावेज भी रखें और यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करने की भी विशेष हिदायत दी।

Related Articles

Back to top button