एबीवीपी ने मनाई भगिनी निवेदिता जयंती
सिलवानी । शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिलवानी ने सीएम राइस स्कूल में मनाई भगिनी निवेदिता जयंती । ज्योतेंद्र नेमा और वरुण चौरसिया द्वारा भगिनी निवेदिता जी की रंगोली बनाई गई । भाग संयोजक जय यादव द्वारा बताया गया की भगिनी निवेदिता जी का जन्म 28 अक्टूबर 1867 में हुआ था । जब स्वामी विवेकानंद जी अमेरिका में भाषण देने के लिए गए थे तो अपने साथियों के साथ लंदन में रुके थे । उसी समय भगिनी निवेदिता जी का लंदन में स्वामी विवेकानंद जी से मिलना हुआ । स्वामी विवेकानन्द जी के विचारो से प्रभावित होकर उन्होंने स्वामी जी को अपना आध्यात्मिक गुरु बनाया । और स्वामी जी के आग्रह पर भारत आए और भारत में उन्होंने महिला शिक्षा के लिए उस समय कार्य किया जिस समय कोई भी पिता अपने बच्चियों को स्कूल भेजना पसंद नही करते थे । भगिनी निवेदिता जी ने कोलकाता में निवेदिता स्कूल बनवाया जिसका उद्घाटन स्वामी विवेकानंद जी के गुरु रामकृष्ण परमहंस की पत्नी मां शारदा ने किया । मां शारदा उन्हे अपनी पुत्री मानती थी । इस मौके पर परिषद कार्यकर्ताओं में जय यादव, अनिल साहू, अंतोदय पांडेय, आदित्य बाजपाई, संयम सराठे, ज्योतेंद्र नेमा, सौरव साहू, वरुण चौरसिया, ओम सोनी, मनीष नामदेव, देव शर्मा, युवराज कुशवाहा एवं स्कूल के छात्र छात्राएं आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



