महात्मा गांधी राष्ट्रीय पिता को किया याद, पुष्प माला अर्पित करते हुऐ दिया संदेश
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नगर क्षेत्र के खितौला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती समारोह पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन पर संपूर्ण मध्य प्रदेश में 2 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर एक संगोष्ठी एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस के सभी वरिष्ठ जन, पार्षद गण, कांग्रेस संगठन के सभी मोर्चा संगठन, युवक कांग्रेस, सेवादल, कांग्रेस पार्टी के सदस्यगण, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, अनुसूचित जाति कांग्रेस, अनुसूचित जनजाति विभाग कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सभी कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य गण, जिला सदस्य गण ,पूर्व विधायक सिहोरा पूर्व पार्षद पूर्व जनपद सदस्य सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों की उपस्थिति में मनाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्तूबर बुधवार को दोपहर समय 2 बजे शिवम लॉज , बस स्टैंड खितौला सिहोरा में संपन्न हुआ।