मध्य प्रदेशराजनीति

एबीवीपी उमरियापान की नवीन नगर कार्यकारिणी घोषित, हरिओम चौरसिया बने नगर मंत्री

रिपोर्टर: सतीश चौरसिया
उमरियापान । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई उमरियापान की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में की गई । कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संगठन की विचारधारा, स्थापना, उद्देश्य एवं कार्यपद्धति की जानकारी देते हुए छात्रहित और राष्ट्रहित में परिषद की भूमिका से अवगत कराया गया ।
कार्यक्रम में जिला संयोजक संजय कुशवाहा, मुड़वारा भाग संयोजक नितिन साहू एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अतुल गर्ग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे । जिला संयोजक संजय कुशवाहा ने विद्यार्थी परिषद की स्थापना, विचारधारा एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया ।
घोषित नवीन कार्यकारिणी में हरिओम चौरसिया को नगर मंत्री एवं मानसी दीक्षित को नगर सहमंत्री बनाया गया । वहीं राजा चक्रवर्ती को नगर खेलो भारत प्रमुख, मानसी लोधी को एसएफएस प्रमुख, कृष्णा सिंह को एसएफडी प्रमुख, साहिल सोनी को राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख, आयुष त्रिपाठी को सोशल मीडिया प्रमुख, शिवानी चौधरी को सोशल मीडिया सह प्रमुख, आयुष लखेरा को आंदोलन प्रमुख एवं नीतू ढीमर को स्टडी सर्कल प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई ।
इसके अलावा प्रीति पटेल, नंदनी पटेल, अनामिका मेहरा एवं खुशी चौरसिया को भी संगठन के विभिन्न आयामों में दायित्व सौंपे गए । प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अतुल गर्ग ने नवीन दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन के संबंध में मार्गदर्शन दिया । कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया ।

Related Articles

Back to top button