ग्राम भारती शिक्षा समिति की साधारण सभा बैठक में मुख्य मुद्दों पर हुई चर्चा

सरस्वती शिशु मन्दिर बम्हौरी में हुई बैठक आयोजित
रिपोर्टर : दिलीप गुप्ता
सिलवानी । विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शित ग्राम भारती मध्य भारत भोपाल से संबद्ध भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला रायसेन की साधारण सभा की बैठक जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत की अध्यक्षता में सरस्वती शिशु मन्दिर बम्हौरी कस्बा तहसील सिलवानी में आयोजित हुई।
बैठक में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, ॐ, भारत मां का पूजन कर सरस्वती वन्दना के साथ बैठक की शुरुआत की गई। जिला सचिव दौलतसिंह ठाकुर ने गत बैठक कार्यवाही का वाचन किया। वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष महेश मिश्रा द्वारा वार्षिक आय व्यय का वाचन किया एवं अनुमोदन सर्व सम्मति से चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सत्र 2024-25 के अनुमानित बजट पर चर्चा हुई और सर्व सम्मति से पारित किया गया। अंकेक्षक की नियुक्ति एवं शासकीय कार्य व्यवहार के लिए जिला सचिव को अधिकृत किया गया।
बैठक में शैक्षणिक सामाजिक एवं ग्राम विकास आदि अहम मुद्दों पर अनोपचारिक चर्चा हुई। अतिथि परिचय जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह ठाकुर के कराया। अतिथि स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमनारायण लोधी ने किया। सरस्वती वन्दना रचना लोधी दीदी ने प्रस्तुत की।
इस बैठक में मुरलीधर धर्मवाणी प्रांतीय उपाध्यक्ष, मस्तान सिंह मारण सदस्य, प्रमोद रघुवंशी सदस्य, लक्ष्मीनारायण आचार्य, हरिशंकर राय सदस्य आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अमित रघुवंशी ने दी।



