मुख्य सड़क गढ्डों में तब्दील, जिम्मेदार मौन

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। यह फोटो कोई छोटे से गांव, ग्राम पंचायत की नहीं है ना ही किसी खेत जाने वाली आम रास्ता है, यह रास्ता है स्टेट हाईवे 44 ब्लॉक तिराहा से अस्पताल जाने वाली रोड, बिजली ऑफिस जाने वाली रोड, गल्ला मंडी जाने वाली रोड, एमपीईबी कॉलोनी जाने वाली रोड, राजपूत कॉलोनी जाने वाली रोड, इस रोड पर 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी 1 से 2 फीट गहरे गड्ढे बने हुए हैं ना जाने कितने लोग इस रास्ते से गुजर रहे हैं कितनी दुर्घटना हो रही हैं फिर भी इस रोड पर किसी नेता, मंत्री, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी की निगाहें नहीं पड़ी । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने से निकलने वाली इस सड़क पर 24 घंटे अस्पताल में मरीजों का आना-जाना भी लगा रहता है। 108 एंबुलेंस, जननी एक्सप्रेस, डायल 112 सहित कई गाड़ियों का आना-जाना मोटरसाइकिल का आना-जाना लगा रहता है। जब इन गड्डो पर गाड़ी पटकती होगी तो मरीज को कितनी परेशानी होती होगी यह वही जाने, आखिर क्यों नहीं बन पा रही है यह सड़क। इतनी घोषणाएं होने के बाद भी नगर की दो मुख्य सड़क चांदनी चौक से खेरापति जाने वाली गणेश मंदिर तक और हॉस्पिटल रोड , कल रात्रि में किसानी मोहल्ला के दो व्यक्ति हॉस्पिटल से बाइक से आ रहे थे रात्रि में गड्ढे में आजाने पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई बाल बाल बचे, इसी तरह रिटायर पोस्टमास्टर चौधरी उम्र 85 साल बताते हैं कि उनका घर पावर हाउस के पास है दवाई वगैरा लेने बाजार जाते हैं तो इस रोड पर निकलने में पैदल में दिक्कत होती है साइड से जाते हैं फिसलने का डर रहता है इसी तरह अन्य कॉलोनी वाले लोग एवं मरीज बता रहे हैं कि उनको इस टूटी फूटी गड्ढेदार सड़क में जाने में बहुत परेशानी हो रही है आखिर कब सुधारीकरण होगा इस रोड का भगवान ही जाने।



