क्राइम

7 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ पुलिस ने किया तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मादक पदार्थ गांजा की कीमत करीबन 75000 रूपये है
रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
उदयपुरा । थाना उदयपुरा द्वारा अवैध कारोबारियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए अभियान प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना, अनुविभागीय अधिकारी राजीव जंगले के निर्देशन में दिनांक 8 नवम्बर को पुलिस थाना उदयपुरा द्वारा बड़ी मात्रा में गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम भोपतपुर के थोडे आगे देवरी तरफ बींझा से पहले नेशनल हाईवे पर एक व्यक्ति काला पेंट व टोपी वाली टीशर्ट पहने बड़ के पेड़ के पास एक बंद ढाबे के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा अपने हाथ में लिये खड़ा हुआ है, यदि तत्काल दबिश नहीं दी गयी तो वह अवैध मादक पदार्थ गांजा को खुर्द-बुर्द कर सकता इधर उधर फैक सकता है। अवैध मादक पदार्थ को खुर्दबुर्द करने की पूर्ण संभावना होने से एसडीओपी को अवगत कराकर प्रोसीजर पूरा कर सभी विवेचना / अनुसंधान किट लेकर उपनिरीक्षक रामसिहं ठाकुर एवं हमराह फोर्स उनि संतोषसिंह, उनि हेमन्त पटेल, प्र.आर. राजेन्द्र यादव, आर. नारायण भार्गव, आर. गौरव परमार,आर. जितेन्द्र सिंह के पहुँचा तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये का संदेही खड़ा दिखा जिसके साथ दो अन्य व्यक्ति संदेही और खड़े हुए थे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिन्हे घेराबंदी कर फोर्स की मदद से पकड़ा उनका नाम पता पूछा तो उन्होने अपने नाम राजेश कुशवाहा पिता बारेलाल कुशवाहा उम्र 22 साल निवासी बाजार मोहल्ला देवनगर थाना देवनगर जिला रायसेन, भूरा उर्फ बंशीलाल छीपा पिता श्रीकिशन छीपा उम्र 40 साल निवासी वार्ड न. 4 शिवनगर कालोनी बम्होरी थाना बम्होरी जिला रायसेन,सोनू उर्फ सुनील साहू पिता छोटेलाल साहू उम्र 25 साल निवासी दय्या मोहल्ला थाना देवनगर जिला रायसेन का होना बताया पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तारी का कारण बतलाकर कि उनके पास से प्रत्येक आरोपी से 2 किलो 500 ग्राम गांजा प्रति कीमत 25000 रुपये कुल 7 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला है कुल कीमती करीबन 75000 रु है तथा जुर्म धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट में दण्डनीय होने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर थाना उदयपुरा के अपराध क्रं. 422/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की इस कार्यवाही में थाना उदयपुरा निरीक्षक एम. एल भाटी टीम उनि. रामसिह ठाकुर, उनि. हेमंत पटेल, उनि संतोष सिंह ठाकुर, सउनि ऊदल सिहं गुर्जर, सउनि अशोक तिवारी, प्र आर राजेन्द्र यादव, आर. नारायण भार्गव, आर. जितेन्द्र आर. गोरव परमार, आर. लीलाधर पटेल, आर. रवि यादव, सैनिक नरेन्द्र जोशी द्वारा आरोपियो को धर पकड़ में भरपूर सहयोग एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button