महाशिवरात्रि पर्व-किले के मेले में तमाम व्यस्थाएँ जुटाएं, पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक आयोजित
अधिकारियों ने दिए जिम्मेदारों को दिशा निर्देश
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। महाशिवरात्रि पर्व पर ऐतिहासिक किले की पहाड़ी लगने वाले सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में व्यस्थाओं को जुटाने चर्चा हुई
रायसेन। मंगलवार को दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ऐतिहासिक किले की पहाड़ी पर लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम व्यवस्थाएँ जुटाने के लिए अधिकारियों ने जिम्मेदार विभागों के अफसरों को दिए गए।बैठक में एसडीएम एलके खरे, तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल, एसडीओपी अदिति भावसार, कोतवाली टीआई आशीष सप्रे राजस्व निरीक्षक शशिकांत मोहड़े, नपा इंजीनियर अभिषेक मालवीय ,आरसी बिटोरिया सहित विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी, श्री हिउस के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति, पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार यादव,बद्री पाराशर, बबलू ठाकुर, प्रवक्ता सीएल गौर, लीला प्रसाद सोनी,संतोष साहू, कैलाश ठाकुर,भैया लाल कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, हल्ला महाराज, राजेन्द्र दुबे सोमवारा, विजय राम लोहट एडवोकेट, राम मोहन बघेल मोहन चक्रवर्ती रवि खत्री, संतोष कुशवाहा, भोला चौबे, लखन चक्रवर्ती, मलखान सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
एसडीएम खरे ने कहा कि किले की पहाड़ी पर महाशिवरात्रि पर्व पर लगने वाले मेले में कचरा धूल से निपटने के बेहतर प्रबंध किए जाएं।शहर में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2022 को बढ़ावा देने, मेले में श्रद्धालुओं के लंगरों के डिस्पोजल दोने पत्तल सूखा गीला कचरे के डस्टबीन रखने नपा अधिकारियों को दिए। श्री हिउस के अध्यक्ष प्रजापति, सोमेश्वर महादेव मंदिर मेला समिति के बबलू ठाकुर, भोला चौबे राममोहन बघेल बोले कि सोमेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए शिवभक्तों की पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।पीने के पानी,बिजली व्यवस्था सहित बैरिकेट्स के इंतजाम किए जाएं।



