मध्य प्रदेश

मछली पकड़ने गए 7 लोग तेज बहाव में फंसे, प्रशासन ने सुरक्षित निकाला

गौहरगंज । रायसेन जिले के गौहरगंज तहसील के ग्राम कीरतनगर में खर्राघाट पर कलियासोत नदी में बाढ़ में फंसे हुए सभी सातों व्यक्तियों को प्रशासन द्वारा सकुशल बचा लिया गया है! कलियासोत नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण सात व्यक्ति बाढ़ में फंस गए थे, जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासनिक और पुलिस अमले ने एसडीआरएफ के माध्यम से बोट द्वारा सभी 7 व्यक्तियों को बाढ़ से सुरक्षित बाहर निकाला। जिन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है उनमें ग्राम सतलापुर निवासी कन्हैया पिता चनीलाल रावत उम्र 22 साल, गोविंद पिता छोटेलाल रावत उम्र 23 साल, अर्जुन पिता चन्नू लाल रावत उम्र 31 साल, नीलेश पिता खेमचंद रावत उम्र 22 साल मनोज पिता मन्नूलाल रावत उम्र 20 साल, राजेंद्र पिता पप्पू रावत उम्र 20 साल, दिलीप पिता प्रेम रावत उम्र 25 साल शामिल है!
भारी वर्षा की चेतावनी के कारण प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे आगामी दो दिन नदियों तालाबों एवं बरसाती झरनो इत्यादि के समीप ना जाए।

Related Articles

Back to top button