मध्य प्रदेश

मेरा बूथ सबसे मजबूत बनाएं पार्टी कार्यकर्ता: स्वास्थ्य मंत्री

बूथ विस्तार कार्यक्रम में संगठन के पदधिकारियों पन्ना प्रमुख, अन्य पदधिकारियों को दिए टिप्स, एक पोलिंग बूथ पर तैनात रहेंगे 25 जवान कार्यकर्ता
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
सांचेत संगठन मण्डल स्तर के तहत बूथ विस्तार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कस्बा सांचेत में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को सांचेत बूथ क्रमांक 176 व 177 ओर 178 पर बूथ विस्तारक के रूप में स्वास्थ मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा बूथ कार्यकर्ताओं का विस्तार किया गया ।जिसमें प्रत्येक बूथ पर लगभग 25 कार्यकर्ता बनाए गए। इसमें जिस
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति आदि पदों पर कार्यकर्ता को जवाबदारी तय की गई । इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी द्वारा बताया गया भाजपा के कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होता है । क्योंकि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी-, अपनी जवाबदारी संभाल कर दायित्व निभाते हुए अपने अपने बूथों को मजबूत करें । मेरा बूथ सबसे मजबूत होना चाहिए। इस मौके पर डॉक्टर पूनम चौधरी ने कहां की सांचेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा टेंडर डाले गए हैं । जिसका कार्य जल्द प्रारंभ होगा । ग्राम बड़ौदा में उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करने की गई ग्रामीणों की मांग पर सांचेत से बड़ौदा तक ग्रेवल सड़क तथा सांचेत से मुंगालिया तक सड़क एवं कडसरिया मोहल्ला की पुलिया का निर्माण की मांग भी जनता द्वारा की गई । जिस पर उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बुजुर्ग देवी सिंह चौहान, पंडित राधेश्याम शर्मा, मलखान सिंह मीणा, सांचेत सरपंच कांता देवी देवकिशन शर्मा, जनपद सदस्य कल्याण सिंह लोधी, सिंधिया फैंस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र राज मीणा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, महामंत्री राजेंद्र शर्मा फौजी, रघुवीर सिंह मीणा, कालूराम विश्वकर्मा, कार्यालय मंत्री भारत सिंह लोधी, पंडित बृजमोहन चौबे, पंडित सुरेश शर्मा, राजेश लोधी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button