मध्य प्रदेशराजनीति
मानक पटेल बने कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष

नोहटा युवक कांग्रेस ने पटाखे फोड़े मिठाई बांटी
ब्यूरो चीफ :भगवत सिंह लोधी
जबेरा । अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी की मंशानुसार केन्द्रीय पर्यवेक्षक कल्याण काले जिला प्रभारी हर्ष यादव मप्र की पर्यवेक्षक विभा पटेल, केशु राजा एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा दमोह जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल एवं समस्त मोर्चा संगठनो विभागों के कांग्रेसजनो की सहमति से पिछड़ा वर्ग के युवा मानक पटेल को कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर पूर्व विधायक प्रताप सिंह, दीवान चंद्रभान सिंह, राजा खान, राव लाखन सिह, लकी जैन, भगवत सिंह लोधी, निखिल जैन, मुनीम सिंह कांग्रेसजनों ने बधाई दी है।



