आपदा प्रबंधन को लेकर उमरियापान थाना प्रागंण में बैठक संपन्न

जनप्रतिनिधियों से आपदा प्रबंधन में विचार विमर्श
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में उमरियापान थाना प्रागंण में मंगलवार को भारत पकिस्तान के हालातों को देखते हुए आपदा प्रबंधन की बैठक नगर के गणमान्यजनों की उपस्थिति में की गई। उमरियापान नायब तहसीलदार अजय मिश्रा, थाना प्रभारी दिनेश तिवारी, सरपंच अटल ब्यौहार अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन पर विचार विमर्श किया।
नायब तहसीलदार अजय मिश्रा ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की स्थिति है। आपदा प्रबंधन संबंधी बैठक में नायब तहसीलदार अजय मिश्रा ने बताया कि पिछले वर्ष ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में बाढ़ जैसी आपदा का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस वर्ष प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड में है ताकि किसी भी आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
देश के हालातों को देखते हुए व्यापारियों से आवश्यक वस्तुएँ जैसे कपड़े, अनाज, सब्जियाँ अन्य वस्तुएँ पहले से ही स्टॉक कर लें, जिससे आपदा की स्थिति में स्थानीय लोगों को सामग्री की कमी का सामना न करना पड़े।
बैठक में गणमान्यजनों ने यातायात व्यवस्था, चोरी, स्वच्छता पर चर्चा की गई । थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर पुलिस सतर्कता बरत रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब दुकान के समीप सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं और शीघ्र ही झंडाचौक, न्यू बस स्टैंड व आजाद चौक में कैमरे लगाए जाएंगे।
यातायात व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि कार्यवाही जारी है और व्यापारियों से आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों के सामने दोपहिया वाहन खड़े न होने दें, नहीं तो पुलिस चालानी कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में सरपंच अटल ब्यौहार, मास्टर शिवकुमार चौरसिया, समाजसेवी राजेश ब्योहार, राजा चौरसिया, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, जयप्रकाश चौरसिया, जितेन्द्र अरोरा, ललित गौतम, जगन्नाथ मांझी, स्वतंत्र चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, सुशील पाल, नीरज गुप्ता, दिनेश असाटी, चन्देश चौरसिया, केके चौरसिया, अंकित झारिया, पत्रकार अज्जू सोनी, राजेन्द्र चौरसिया, राकेश यादव, सुशील मिश्रा, जगमोहन मिश्रा, अभिलाषा तिवारी, पत्रकार सतीश चौरसिया सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।



