जन अभियान परिषद के सदस्यों ने जगह जगह कराया योग, दिनचर्या में शामिल करने किया प्रेरित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जगह जगह योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ढीमरखेड़ा की नवांकुर संस्था उमरियापान, पिपरिया सहलावन, इमलिया, गूंडा और सिलौंडी अंतर्गत आने वाली प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों ने योगाभ्यास कराया। विकासखंड समन्वयक बबीता शाह ने बताया कि नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों के अलावा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र छात्राओं के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में योग की विभिन्न क्रियाओं का अनेकों बार अभ्यास कराया। ग्रामीणों को योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया । योगाभ्यास करने वाले लोगों ने अन्य लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, छात्र छात्राओं व अन्य लोंगों की सहभागिता रही।



