ट्रांसफार्मर की चपेट में आई दो गाय, करंट से हो गई दर्दनाक मौत

पीड़ित पशु मालिकों ने की मुआवजा की मांग
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | समीपस्थ ग्राम बिछिया में आदिवासी मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर स्टे में करंट आने से दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफार्मर से लंबे समय से करंट लीक हो रहा था, जिसकी जानकारी कई बार लाइन मैन को दी गई थी, लेकिन समय पर सुधार कार्य नहीं किया गया। जिसके कारण दो गाय चरते-चरते ट्रांसफार्मर के नीचे पहुंची, तो करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जिसमें एक गाय त्रिवेणी प्रसाद और दुसरी गाय रामचरण कोटवार बिछिया निवासी की।
घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि विभाग समय रहते जरूरी कदम उठाता, तो यह हादसा नहीं होता । ग्रामीणों ने लाइन मैन के ऊपर आरोप हुए कहा कि बिलकुल मेंटिनेंस नहीं करते और जगह जगह करंट आ रहा है। ग्राम वासियों ने बताया कि लाइन मैन के द्वारा कोई सुधार कार्य नहीं करते और थोड़ी सी बारिश में लाइन फाल्ट हो जाती है। लोगों ने मांग की है कि दोषी लाइन मैन पर कार्रवाई की जाए और पीड़ित पशु मालिक को मुआवजा दिया जाए। इस मामले को लेकर उपसरपंच विराट पाण्डेय ने बिजली विभाग से तत्काल जांच और समाधान की मांग की है।



