गांधी आश्रम स्कूल के पास आदिवासी भवन का निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
सिलवानी। मंगलवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बैनर तले राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी बलवीर सिंह तोमर की अगुवाई में राज्यपाल के नाम एसडीएम संघमित्रा बौद्ध को गांधी आश्रम स्कूल के पास वार्ड क्रमांक तीन में आदिवासी भवन का निर्माण करवाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि कलेक्टर का संशोधित आदेश दिनांक 18.03.2021 के अनुसार क्रमांक 643/2021/जियोस/सा.नि के द्वारा नगर परिषद सिलवानी से लगकर प्रशासन द्वारा भवन बनने को लेकर स्वीकृति दी गई थी जो आदिवासी भवन का निर्माण कार्य होना था जो कि आदिवासी भवन को सिलवानी से विधानसभा क्षेत्र सिलवानी की जनपद पंचायत से संशोधन करते हुए ग्राम पंचायत प्रतापगढ़ भेज दिया गया। जो कि तकनीकि स्वीकृति 4889 दिनांक 01.10.18 प्रशासकीय स्वीकृति राशि 25 लाख प्रथम किस्त राशि रूपए 12.50 लाख संभागीय परियोजना यंत्री लोक निर्माण विभाग पीआईयू संभाग रायसेन के द्वारा किया गया था। ज्ञापन सौंपकर गांधी आश्रम स्कूल के पास वार्ड क्रमांक तीन में आदिवासी भवन का निर्माण शीघ्र कराए जाने की मांग की। अन्यथा स्थिति में आदिवासी समाज उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा जिसका संपूर्ण दायित्व शासन-प्रशासन का होगा। इस दौरान करन सरलाम, नन्हेलाल, मानसिंह, प्रदीप उईके, गोवर्धन, धर्मदास इमने आदि मौजूद रहे।




