कृषि

मूंग खरीदी केंद्र बंद कर, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । मूंग खरीदी केंद्रों पर अनियमिताओं और लेनदेन की शिकायत के चलते वर्तमान में उदयपुरा विधानसभा के विधायक एवं प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। परिणाम स्वरूप किसानों को उपज तोलने के दौरान काफी राहत महसूस हुई है। तो वहीं दूसरी ओर 20 जुलाई को बाड़ी बरेली के मूंग खरीदी केंद्र समिति प्रबंधकों के द्वारा खरीदी के दौरान आने वाली समस्याओं को लेकर एसडीएम संतोष मुद्गल को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रबंधकों ने मांग की है कि समिति प्रबंधकों के द्वारा अधिक उपज तुलाई की शिकायत है, जो कि सरासर गलत है और राशि लेने की भी शिकायत की जा रही है जबकि ऐसी शिकायत पूरी तरह से निराधार है। वेयरहाउस मालिक द्वारा शासन द्वारा निर्धारित नमी का प्रतिशत 12 से अधिक होने पर अतिरिक्त मूंग ली जा रही है जिसके कारण समिति प्रबंधकों पर शासन द्वारा कार्रवाई की जा रही जो कि गलत है कोई भी समिति प्रबंधक वजन 50 किलो 600 ग्राम से अधिक मूंग नहीं तोल रहा निर्धारित मात्रा से अधिक मूंग गोदाम मालिक अलग से बोरियां मे भर कर ले रहे हैं वहीं बताया कि शासन के द्वारा निर्धारित दिनांक 31 जुलाई तक खरीदी होने के कारण खरीदी केंद्र पर अत्यधिक भीड़ हो रही है। इतने अल्प समय में सभी कृषकों से खरीदी करना संभव नहीं है। ज्ञापन के माध्यम से प्रबंधकों ने कहा है कि उपरोक्त समस्याओं का निराकरण करने का कष्ट करें अन्यथा सहकारी संस्थाएं खरीदी कार्य करने में असमर्थ हैं हम सभी संस्था प्रबंधक की समस्याओं के निराकरण होने तक खरीदी कार्य बंद रखेंगे।

Related Articles

Back to top button