डॉक्टर की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नगर परिषद देवरी के नगरवासियों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि नगर देवरी के सरकारी अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टर उपलब्ध कराया जाए देवरी युवा शक्ति नगर देवरी के निवासी हैं आपके संज्ञान में यह विषय लाना चाहते हैं कि नगर देवरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्तमान में एमबीबीएस डॉक्टर उपलब्ध नहीं है डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण क्षेत्र के नागरिकों को उचित एवं समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अन्य शहरों में जाना पड़ता है जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है विशेष कर गरीब एवं वृदध नागरिकों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल में शीघ्र ही एक योग्य एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति की जाए जिससे क्षेत्रवासियों को समुचित स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो सके।



