डपंरों पर खनिज विभाग ने लगाई रॉयल्टी : रेत से भरे 8 ओवर लोड डंपर और दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
पुलिस कस्टडी में थानों में खड़ा कराया
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिला खनिज विभाग के उड़न दस्ते और जिले के अधिकारियों ने रेत का अवैध परिवहन रोकने के लिए चेकिंग की गई। इस चेकिंग के चलते भोपाल से आए खनिज विभाग के उड़न दस्ते में शामिल उड़नदस्ता प्रभारी धनराज काटोलकर ने सुल्तानपुर जोड़ के पास रेत से भरे डंपरों को रोका और उनके रॉयल्टी चेक की गई।
वाहनों की चेकिंग के दौरान रेत से भरे 8 डंपरों के पास रॉयल्टी के साथ ओवरलोड पाए जाने पर उन्हें सुल्तानपुर थाने में लाकर खड़ा कराया गया है। वहीं खनिज अधिकारी आरके कैथल माइनिंग इंस्पेक्टर राजीव कदम ने बम्होरी और उदयपुरा में रेत से भरी एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। इन्हें इन दोनों थानों में खड़ा करवाया गया है। जबकि कोतवाली रायसेन थाने में मुरम से भरी ट्राली एक मिट्टी से भरे डंपर को सुरक्षा के लिहाज से खड़ा कराया गया है। पुलिस ने इसलिए कार्रवाई की है।



