मध्य प्रदेश

संत बाबा गाडगे की 147 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई

प्रमुख वक्ता बोले-समाज को एकजुट करने नई दिशा देने के लिए पूरा जीवन समर्पित किया मालवीय रजक समाज को नई दिशा देने में
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
मालवीय रजक समाज रायसेन के बैनर तले शहर की दिव्यांगजनो की सामाजिक संस्था जिग्यासा रामपुर नबावपुर में संत बाबा गाडगे महाराज की 147 वीं जयंती श्रद्धा भक्ति और बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस पावन अवसर पर जिज्ञासा संस्था के दिव्ययांग बच्चों को फल बिस्कुट आदि का स्वल्पाहार भी वितरित किया गया।
सर्वप्रथम मालवीय रजक समाज के अध्यक्ष राकेश मालवीय मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि बृजेश चतुर्वेदी, मनोज कुशवाहा, नीलेश, नितिन मालवीय फारेस्ट गार्ड रामकरन मालवीय, थान सिंह, नीलेश मालवीय द्वारा संत बाबा गाडगे की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर फूलमालाओं को अर्पित कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की। जयंती समारोह में शामिल हुए प्रमुख वक्ताओं ने कहा कि संत बाबा गाडगे महाराज का संपूर्ण जीवन संघर्षों से भरा रहा। बाबा गाडगे महाराज ने स्वच्छता का संदेश समाजों को दिया। साथ ही शिक्षा सामाजिक एकता, समाज को जागरूक कर उनको अधिकार दिलाने रजक समाज के उत्थान छुआछूत मिटाने के लिए जीवन भर पूरी ईमानदारी लग्ननिष्ठा से कार्य करते रहे। उनके जीवन चरित्र आदर्श सिद्धान्तों को अपनाकर उनके बताए सतमार्गों पर चलें। इस मौके पर
जिज्ञासा संस्था रायसेन के संचालक मुकेश ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी, राकेश यादव, मालवीय रजक समाज के अध्यक्ष राकेश मालवीय, मनोज रानी कुशवाहा, गिरजेश कुशवाहा एडवोकेट, नीलेश मालवीय, विजय राम लोहट एडवोकेट, दीपा राय, धीरज कुशवाहा ममता,सूर्या सराठे, शिवनारायण सराठे, फारेस्ट गार्ड रामकरन मालवीय, नितिन मालवीय, थान सिंह मालवीय, महेंद्र तोमर, हुकम सिंह तेकाम, राहुल मालवीय, भुवनेश कुशवाहा, मलखान सिंह रावत संस्कार सेना के अध्यक्ष बबलू वर्मा, थान सिंह मालवीय, महेंद्र तोमर, हुकम सिंह तेकाम, राहुल मालवीय, भुवनेश कुशवाहा, मलखान सिंह रावत, संस्कार सेना के अध्यक्ष बबलू वर्मा आदि उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button