कृषिमध्य प्रदेश

बजट पर समझ और क्षमता वर्धन पर हुई कार्यशाला किसानों को बताया कि ग्राम पंचायत में तय की गई ठोस नीति

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
समर्थन संस्था भोपाल के तत्वावधान में आज होटल अमोघ रायसेन में केंद्रीय बजट पर समझ व क्षमता वर्धन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में केंद्रीय बजट में कृषि एवं कृषक कल्याण के लिए क्या प्रावधान किए गए हैं तथा केंद्रीय बजट का आगामी राज्य के बजट पर जो कि 7 मार्च से 25 मार्च तक चलेगा में क्या असर पडेगा। इस पर बिंदुवार चर्चा की गई। केंद्रीय बजट को लेकर समर्थन संस्था भोपाल की राज्य समन्वयक अंकिता अकोड़िया ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में 2 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है। इस प्रकार कुल बजट में 3.51प्रतिशत कृषि विभाग की हिस्सेदारी है।
कृषि वैज्ञानिक ने बताए आय बढ़ाने के तरीके…..
कृषि बजट में मुख्य रूप से मांग संख्या एक में कृषि एवं कृषक कल्याण के लिए एवं मांग संख्या दो में कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा विभाग के रूप में बजट प्रदान किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र नकतरा के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ स्वप्निल बदुबे ने कृषि संबंधित क्षेत्रों में बजट में किसानों की आय बढ़ाने के लिए डेरी एवं मछली पालन, नवीनतम केन्द्रीय बजट ने संबंधित क्षेत्रों की प्राथमिकता में मत्स्य पालन पशु पालन और डेरी क्षेत्र के लिए 2021-22 की तुलना म 2022-23 मे 1714 करोड़ रु. (40 प्रतिशत) की वृद्धि की गई है ।इसी तरह मत्स्य पालन बजट मे 73 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। केंद्रीय कृषि बजट किसानों की आय बढ़ाने मे सहयोगी होगा एवं आत्मा परियोजना के सुरेश कुमार परमार ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक ब्लॉक में जैविक ग्राम बनाए गए हैं। जैविक खेती की किसानों को जानकारी दी। समर्थन संस्था की ओर डाॅ. एचबी सेन ने बजट बनाने की प्रक्रिया पर जानकारी दी। घरेलू बजट एवं सरकार के बजट में अंतर क्या होता है, यह बताया।
मूल कृषि पर 23.4 प्रतिशत बजट का प्रावधान…..
किसानों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि खेती से जुड़ी हुई जल संवर्धन, प्रमाणित बीज, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए संसाधनों पर सरकार को ज्यादा सोचना चाहिए। अभी सरकार द्वारा फसल बीमा, पीएम सम्मान निधि जैसी योजनाओं पर 76.66 प्रतिशत बजट का प्रावधान किया गया है। जबकि मूल कृषि पर 23 प्रतिशत बजट का प्रावधान किया गया है। जिससे कृषि की बहुत सी योजनाएं प्रभावित हुई हैं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ. सामाजिक कार्यकर्त्ता संदीप दुबे ने सबोंधित किया।

Related Articles

Back to top button