मध्य प्रदेशराजनीति
सीएम डॉ. मोहन सरकार के मंत्रियों को मिला जिलों का प्रभार

भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव की सरकार बनने के करीब सात महीने बाद मंत्रियों को जिलों के प्रभार सौंप दिए गए हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले का प्रभार अपने पास रखा है। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल सागर और शहडोल के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। वहीं, जगदीश देवड़ा को जबलपुर और देवास जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
रायसेन जिले का प्रभार नारायण सिंह पंवार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार को सोपा गया है।





