क्राइम

कटर मशीन से युवक ने काटा अपना गला हुई मौत

रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज ।
रायसेन जिले के बेगमगंज के लोहा मील के पास एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युबक ने कटर मशीन से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली।मौके पर पहुँची बेगमगंज पुलिस ने युबक के शव को पोस्टमार्टम के लिये सिविल अस्पताल भेजा।
बेगमगंज के लोहा मील के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना बेगमगंज पुलिस को मिली उसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक की पहचान गोविंद विश्वकर्मा के रूप में हुई परिजनों को सूचना देने के बाद परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से बीमार गोविंद अपनी बीमारी के चलते मानसिक तनाव में चल रहा था जिसके चलते गोविंद कल शाम से घर नही पहुँचा था और हमेशा आत्महत्या कर लेने की बात कहता था। मौके पर पहुँचे एसडीओपी सुनील बरकड़े ने बताया कि युवक ने कटर मशीन से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली है।पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर कर रही है बारीकी से जांच और पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button