मध्य प्रदेश

सिलौंडी कन्या हाईस्कूल में विधायक ने किया साइकिल वितरण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी कन्या हाई स्कूल में मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर साइकिल वितरण का कार्यक्रम हुआ। जिसमें बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत राय, सरपंच पंचों संतोष कुमार, उपसरपंच राहुल राय, जिला मीडिया प्रभारी अमित राय, खमरिया बागरी सरपंच अनिल बागरी ने 52 बालिकाओं को साइकिल वितरण किया है। दूर गांव से आने वाली बालिकाओं को दिक्कत दूर करने हेतु शासन ने साइकिल प्रदान करता हैं । प्रभारी प्राचार्य विशाल वरकडे ने विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह से प्रयोग शाला भवन हेतु अतिरिक्त कक्ष कराने की मांग की साथ ही एक साल पूर्व स्वीकृत दो इकाई प्रसाधन बनाने की मांग की है।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच नेगाई गणेश साहू, मंडल महामंत्री मनीष बागरी, विनोद राय नेगाई, विजय राय, मोती हल्दकार, प्रह्लाद राय, अंकुर बैरागी, सोनू गौतम, जनशिक्षक संतोष बर्मन, शिक्षक जीवनलाल बागरी, अशोक हल्दकार, पत्रकार धीरज जैन सहित पूरा स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button