पौधारोपण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर नीलमणी शुक्ला का विधायक ने किया सम्मान
सिलवानी। शासकीय प्राथमिक शाला सिमरिया कलां में पदस्थ शिक्षक नीलमणी शुक्ला के द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण, साफ सफाई और तार फेंसिंग आदि उत्कृष्ट कार्य करने की जानकारी ग्राम सिमरिया कलां आगमन पर पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक रामपालसिंह राजपूत को मिली तो अपने कदमों को उस षिक्षक को सम्मानित करने से रोक नहीं पाये। और कार्यक्रम के दौरान शिक्षक नीलमणी शुक्ला को शाल एवं श्रीफल भेंटकर उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया गयां
ज्ञातव्य है कि शिक्षक नीलमणि शुक्ला को पेड़ पौधों से बेहद लगाव है। उनका मानना है कि इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे बहुत ही जरूरी हैं। यदि पर्यावरण शुद्ध होगा तो हमारी दिनचर्या और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वह लगभग कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। शिक्षक नीलमणि शुक्ला ने अपने घर सहित स्कूल में कई प्रकार के पौधे लगाए हैं। इनमें अधिकांश पौधे आयुर्वेदिक व फलों के हैं। इसके अलावा कुछ पौधे सुगंधित फूलों वाले भी हैं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने आस पड़ोस व घर में आने वाले लोगों को आयुर्वेदिक पौधों का काढ़ा पिलाया, जिसमें तुलसी व गिलोय, तेज पत्ता प्रमुख हैं। नीलमणि शुक्ला ने बताया कि पेड़ पौधों का पालन पोषण वह अपने बच्चों की तरह करते है। वह इन पौधों को खाद पानी देने में सुबह-शाम लगे रहते है।



