मध्य प्रदेश

विधायक ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिमरिया में 5 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सीसी रोड का सोमवार को बडवारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने भूमिपूजन किया । बताया जाता है काफी समय से यहां सीसी रोड की माँग की जा रही थी । रोड बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधायक ने ग्राम पंचायत लालपुर सगमा एवं ग्राम पंचायत मुरवारी में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया । वहीं ग्राम पंचायत गोपालपुर में सीसी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय, नरेंद्र त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह ठाकुर, राकेश त्रिपाठी, अनिल सिंह बागरी, सुलभ त्रिपाठी, मनीष बागरी सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button