मध्य प्रदेश
वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का दमोह आगमन शुक्रवार को
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्षो, वरिष्ठ पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनां, प्रकोष्ठों, मंडलम सेक्टर के अध्यक्षो से अनुरोध किया है कि वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एसपीएस तिवारी का 3 मार्च को दमोह आगमन हो रहा है वह दोपहर 3 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक को विधायक अजय टंडन के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगें। बैठक में समस्त कांग्रेसजनों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।



