धार्मिक

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा धूम-धाम से मनाया, नम आंखों से माता को दी भक्तों ने विदाई

रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नवरात्रि महापर्व उपरांत असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक कहे जाने वाले दशहरा पर को बड़े ही हर्ष उल्लास से हिन्दू उत्सव समिति के नेतृत्व में मनाया गया।
नवरात्रि पर्व पर स्थापित माँ दुर्गा की नगर सहित आसपास के क्षेत्र गढ़ी, समनापुर, भानपुर, अवरिया, पड़रिया हरदौट, ढाडिया आदि स्थानों पर झांकियों की साज सज्जा कर झांकियों को मनमोहक बनाया गया था।
चल समारोह में आकर्षण का केंद्र रही किसानी मोहल्ला एंव नदनी नगर से चल समारोह में शामिल बालिकाओं द्वारा लेझिम, डोल नगाड़े के साथ जयकारों के साथ चल रही थी।
गैरतगंज हिन्दू उत्सव समिति द्वारा चल समारोह पश्चात दशहरा मैदान “कृषि उपज मंडी” में किया गया जिस में मुख्यातिथि वरिष्ठ भाजपा नेता बद्री प्रसाद पठया रहे, दशहरा कार्यक्रम की अध्यक्षता कस्वा पटेल देवेंद्र पटेल ने की । कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण जी, हनुमानजी का पूजन मुख्यातिथि द्वारा पुष्प माला पहनाकर कर किया गया ततपश्चात कार्यक्रम की अध्यक्ष देवेंद्र पटेल एंव हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष सुनील सोनी द्वारा मुख्यतिथि बद्रीप्रसाद पठयाजी को पुष्प माला पहना कर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम को सुचारू करते रखते हुए श्रीबजरंग अखाड़ा, श्रीनरसिंह अखाड़ा, श्रीभीम अखाड़ा द्वारा चल समारोह एंव दशहरा मैदान में कर्तव्य दिखाते हुए दर्शकों का मनमोह लिया।
दशहरा कार्यक्रम के अंत में दुर्गा उत्सव समितियों एंव अखाड़ा प्रतिनिधियों को मुख्यातिथि बद्री प्रसाद पठया द्वारा पुरुस्कृत किया गया।
नम आंखों से दी माता को विदाई
नवरात्रि पर्व पर विगत नो दिनों से माता की भक्ति में लीन भक्तों ने पूजन, हवन बाद चल समारोह में नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए झांकियां वीना नदी विसर्जन घाट पहुंची यहां माता की संछिप्त पूजन, आरती कर माता रानी की प्रतिमाओं को नम आंखों से विदाई देते हुए विसर्जित किया गया।
दशहरा कार्यक्रम में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष एंव कार्यक्रम अध्यक्ष देवेंद्र पटेल द्वारा दशहरा चल समारोह एंव कार्यक्रम में उपस्थित समस्त धर्मावलंबियों का आभार व्यक्त किया।
दशहरा कार्यक्रम हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष सुनील सोनी, मंदिर समिति अध्यक्ष पं. मुकेश शर्मा, पूर्व हिंदू उत्सव समति अध्यक्ष मनोज पठया, निर्पत सिंह लोधी, पूर्व जनपद अध्यक्ष छतरसिंह पटेल, भाजपा नेता ठाकुर मूरतसिंह, सुरेंद्र पटेल (नेताजी), मिर्जा एहतेशाम बेग, जवाहर सिंह चंद्रवंशी, मुजीव अंसारी, भाजपा वरिष्ठ नेता सुभाष जैन, लाल जी ठाकुर, श्याम राय, मनीष जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button