मध्य प्रदेश

12वीं परीक्षा में उमंग चौरसिया ने 78.6% अंक हासिल किए

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान। सांदीपनि विद्यालय उमरियापान के छात्र उमंग चौरसिया ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 78.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। उमंग, सुनील चौरसिया एवं ऊषा चौरसिया के पुत्र हैं।उमंग की इस सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है । विद्यालय के प्राचार्य मुकेश पटेल ने उमंग को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उमंग की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।परिजनों और शुभचिंतकों ने भी उमंग को बधाई देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button