मध्य प्रदेश

मप्र के सीएम शिवराज सिंह ने की 24 सभाएं, केंद्र से लेकर राज्य के मंत्रियों की उतार दी फौज, फिर भी रैगांव में मिली भाजपा को हार, जानिए वजह

रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। मप्र सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रैगांव सतना उपचुनाव की 24 सभाएं की। केंद्र से लेकर राज्य के मंत्रियों की उतार दी फौज, सत्ता संगठन के लोगों ने किया कैंपेन फिर भी रैगांव में हार, जानिए वजह खाश कारण।
एक सीट, 6 बार मुख्यमंत्री का दौरा….
केवल मुख्यमंत्री की 24 चुनावी जनसभाएं। राज्य से लेकर केंद्र तक के कद्दावर मंत्रियों की फौज। फिर भी नहीं बच सका 31 साल से बीजेपी के अजेय किला। यह कहानी है मध्य प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए विधान सभा उपचुनाव में रैगांव सतना सीट की है। वैसे तो यहां पर भाजपा ने खंडवा लोकसभा समेत, जोबट और पृथ्वीपुर में जीत हासिल करके स्कोर 3-1 का रखा है। लेकिन अंदरखाने सच बात यही है कि महज एक पराजय भी भाजपा के लिए कई बड़े सवाल खड़े करने वाली है। यह सवाल सिर्फ हार का नहीं है, सवाल यह है कि इतनी पुख्ता किलेबंदी के बावजूद भाजपा ने रैगांव सीट आखिर क्यों गंवा दी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय सिंह राहुल भैया की कड़ी मेहनत प्रचार की कमान संभालने से भी काफी फर्क पड़ा। यही वह वजह है कि कांग्रेस की कल्पना वर्मा को रैगांव सीट से ऐतिहासिक विजय मिली।
एक नजर यहां भाजपा हार की कुछ वजहों पर…
बागरी परिवार की नाराजगी

असल में इस सीट पर टिकट बंटवारे के साथ ही असंतोष का जो दौर शुरू हुआ, वहीं से भाजपा के लिए मुश्किलें शुरू हो गईं। यह सीट खाली हुई थी भाजपा विधायक जुगलकिशोर बागरी के निधन से। ऐसे में बागरी परिवार के सदस्यों को टिकट मिलने की उम्मीद थी। परिवार के कई सदस्य चुनावी मैदान में उतरने की मंशा बना चुके थे। जुगलकिशोर के बेटे पुष्पराज बागरी का दावा था कि भाजपा ने उन्हें टिकट देने का वादा किया था। उन्होंने इस सीट से अपना नामांकन पर्चा भी भर दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें ऐन वक्त पर घर पहुंचकर मना लिया। हालांकि उन्होंने पुष्पराज बागरी को भले ही मना लिया, लेकिन नतीजा बताता है कि वह बागरी परिवार का भरोसा नहीं जीत सके थे। भाजपा से जिस महिला को उम्मीदवार बनाया था उनके परिवार का व्यवहार और छवि ठीक नहीं थी।
बसपा का भी गेम….
बहुजन समाज पार्टी ने इस रैगांव सीट पर अपना कोई कैंडिडेट नहीं उतारा था। ऐसे में माना जा रहा है कि बसपा का वोट कांग्रेस की तरफ शिफ्ट हो गया। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा की जाति ने भी समीकरण ध्वस्त करने में बड़ी भूमिका निभाई। दरअसल में इस सीट पर कल्पना वर्मा के जाति की वोटरों की तादाद अच्छी-खासी है। इसके साथ ही साथ कल्पना वर्मा क्षेत्र में लगातार एक्टिव रहीं। 2014 में उन्होंने रैगांव के एक वार्ड से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था। इसके बाद 2018 में उन्हें विधायकी का टिकट मिला। वहां कल्पना भले हार गई थीं, लेकिन उन्होंने अपनी तैयारी बंद नहीं की थी। वह क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहीं, जबकि प्रतिमा बागरी की पहचान बस संगठन तक ही सीमित रही।
किसानों का भरोसा न जीत पाना…..,
इसके अलावा विशेषज्ञों का दावा है कि भाजपा इस बेल्ट में किसानों का भरोसा नहीं जीत पाई। मुद्दा था किसान कर्जमाफी का। किसानों के मुताबिक कमलनाथ सरकार के दौरान यहां पर किसानों के 50 हजार रुपए तक के कर्ज माफ हुए। उन्हें इस सरकार से और ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन यह सरकार इस मामले में पीछे रह गई। इसलिए किसानों का वोट भी भाजपा के खाते में नहीं जा पाया।
नेताओं ने भी किया बेड़ा गर्क
इस सीट पर कई सभाएं हुईं। इस दौरान बड़े-बड़े नेता भी शरीक हुए। इसी दौरान हुई कुछ घटनाओं ने भी भाजपा का बेड़ा गर्क किया। मसलन, भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में एक रैली उमा श्री भारती ने की थी। इस दौरान जब प्रतिमा बागरी झुककर जनता का अभिवादन करने लगीं तो उमा भारती ने कहा, जनता के सामने उतना ही झुको, जितना चुनाव के बाद भी झुक सको। माना जा रहा है कि उमा भारती के इस बयान का साइड इफेक्ट देखने को मिला। इससे पहले एक चुनावी रैली में एक भाजपा मंत्री का चश्मा प्रतिमा बागरी के बालों में फंस गया था। उस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आमसभा को संबोधित कर रहे थे। इस घटना पर कांग्रेस ने तल्ख टिप्पणी की थी। माना जा रहा है यह बात भी भाजपा के पक्ष में नहीं गई।
उपचुनाव में इन नेताओं की फौज उतरी थी
-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रैगांव में छह बार आए और उन्होंने 24 सभा यहां की थी।
-केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह,गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा आए।
उमा भारती ने भी सभा की थी। वहीं यूपी के उपमुख्यमंत्री सीएम केशव मौर्य ने भी यहां चुनावी सभा की थी

Related Articles

Back to top button