सांसद दर्शनसिंह ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं जनता जनार्दन में ग्राम चांदोन पहुंचकर होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शनसिंह चौधरी जी से मुलाकात की एवं क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। सांसद दर्शन सिंह ने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए तत्काल निर्देशित किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन से सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने संवाद करते हुए कहा की रवि उपार्जन वर्ष 2025 – 26 में गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन किया जा रहा है इसके लिए जिले के सभी विकासखण्डों में निशुल्क पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च है सभी किसान अपना पंजीयन समय सीमा में करा ले। इस अवसर पर संसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। एवं नरवाई ना जलाने का आग्रह किया।



