
दिसम्बर माह से परेशान थे पनागर के छोटे व्यापारी, शिकायत के बाद थाने में दर्जा हुआ 420 का मामला
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के पनागर क्षेत्र में बड़ा ही दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है यहाँ एक डिस्पोजल व्यापारी ने पनागर नगर के 80 से अधिक लोंगो को पैसो की बढ़त को लेकर उनसे मांगी रकम को हर माह देने को लेकर एठे 3 करोड़ से अधिक रूपये।
क्यों बना पैसों का अधिक मामला -थाना प्रभारी पनागर ने बताया कि दिसम्बर माह 2023 से मुकुल जैन विद्यासागर वार्ड निवासी पनागर फुहारा चौक में मुकुल ट्रेडर्स के नाम से डिस्पोजल का व्यापार करता है! इसने व्यापार को बढ़ाने के साथ संबंधित व्यापार से जो फायदा होगा वह आपस में बंटवारा करके ले लेंगे ऐसा कहकर उसने पनागर के कई व्यापारियों को लालच देकर बड़ी रकम तैयार की! वहीं लगभग पनागर क्षेत्र के 40 से 50 व्यापारियों को अपने झांसे में ले लिया! इन सभी से अलग अलग रुपए लिये किसी से 5 लाख तो किसी से 10 लाख इस प्रकार से अधिकतम राशि 30 लाख से अधिक पहुंच गई थी! जब दो माह बीत गये और इन लोंगो को पैसे देना बंद कर दिया तो सभी लोग इसके चक्कर लगाने लगें! सभी को अलग अलग बहाने से गुमराह कर टाल देता था! जिससे 6 माह में इन सभी लोगों का मिलाकर लगभग 2 करोड़ से रूपये से अधिक का गवन किया गया! साथ ही जब इसने पैसे लिये थे तो इसने कहाँ कि निर्धारित समय अवधि में पैसे वापस कर दूंगा! और लोगों को 15-15 दिनों की मियाद भी दिया! इसने विश्वास जमाने के लिए सभी लोगों को चैक भर के दे दिए थे! जो आईडीबीआई बैंक के नाम से थे! जब उसके द्वारा दिए गए चैक को पैसा लेने के लिये बैंक पर लगाए तो किसी में फर्जी दस्तक मिले तो कहीं बैंक में पैसा नहीं थे! या फिर उसने पेमेंट पर रोक लगा दी है इसके बाद भी लोगों ने उसके पास जाकर अपना पैसा मांगा तो वह आत्महत्या करने की धमकी देता रहता था! और तो और सभी को सूदखोरी के मामले में फसाने की धमकी देता रहा। इस तरह सभी पीड़ित 6 माह से भटक रहे थे! सभी पीड़ितों ने पनागर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी! परंतु कोई समाधान नहीं हुआ था! इसके बाद सभी लोगों ने सीएम हेल्पलाइन का सहारा लिया और एसपी के पास गए इस घटना की चर्चा के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पनागर पुलिस हरकत में आई और 6 महीने बाद उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की और धारा 420, 406 की कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया गया!
पनागर निवासी हरिशंकर दुबे का कहना है कि मुकुल जैन ने मेरे से 9 लाख रूपये ले लिये है!
पनागर निवासी रूपेश जैन विद्यासागर वार्ड निवासी ने बताया कि मुकुल जैन ने मेरे 15 लाख रूपये ले लिये थे!
पनागर थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने बताया कि व्यापारियों की शिकायत पर मुकुल जैन के विरूद्ध धारा 420, 406 के अपराध दर्ज कर उसे गिरप्तार कर जेल भेज दिया गया।



