पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा की पहली उड़ान भोपाल से जबलपुर पहुंची, हरि झंडी दिखाकर जनप्रतिनिधि व अधिकारियो ने किया स्वागत

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में भोपाल से उड़ान भर कर आई जबलपुर एयरपोर्ट में हुआ स्वागत रीवा के लिये हरि झंडी दिखाकर किया गया रवाना!
फ्लाइट पायलट के अलावा छह यात्रियों को लेकर जबलपुर पहुँची पहली फ्लाइट । यात्रियों में सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह भी शामिल । जबलपुर से अशोक पंवार सहित चार यात्री जायेगें रीवा । इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजा भोज अंतरराष्ट्रीय विमान तल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ किया । उन्होंने पर्यटन वायु सेवा की पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर जबलपुर रवाना किया । जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट पर पहुंचने पर इस फ्लाइट का वाटर कैनन से किया गया स्वागत । एयरपोर्ट पर पर्यटन वायुसेवा के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया । लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किये गये । इस कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, सन्तोष वरकड़े एवं नीरज सिंह, मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रविकरण साहू, नगर निगम अध्यक्ष प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व विधायक नन्दिनी मरावी, प्रभारी कलेक्टर अनय द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह एवं अन्य अतिथि मौजूद थे ।
कार्यक्रम के समापन पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह एवं सभी अतिथियों द्वारा फ्लाइट को डुमना एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर रीवा रवाना किया गया । जबलपुर से अशोक पंवार एवं भोपाल से सवार तीन यात्री हुए रीवा रवाना।



