पर्यावरणमध्य प्रदेश

विस्तार वानिकी योजना के तहत चैनपुर और जैथारी में रोपित किए गए 300 पौधे

सिलवानी। बुधवार को सिलवानी तहसील के ग्राम चैनपुर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा पुलिस चौकी जैथारी में वन विभाग की विस्तार वानिकी योजना अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम चैनपुर में 1.150 हैक्टेयर क्षेत्र में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया, डीएफओ प्रतिभा शुक्ला, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं द्वारा विस्तार वानिकी योजना अंतर्गत 150 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान कलेक्टर विश्वकर्मा द्वारा जीवन में वृक्षों का महत्व बताते हुए छात्र-छात्राओं तथा नागरिकों को पौधरोपण करने और रोपित किए गए पौधों के संरक्षण हेतु प्रोत्साहित भी किया गया। इसके उपरांत पुलिस चौकी जैथारी में भी अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिधियों द्वारा 0.570 हैक्टेयर क्षेत्र में 150 पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में एसडीएम हर्षिल चौधरी, सीएमएचओ डॉ. एचएन मांडरे, एसडीओ इंदरसिंह वारे, रेंजर रोहित पटेल, भाजपा नेता दीपक सिंह रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, राजेश राय सभी विभागों अधिकारी कर्मचारी गण सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button