नगर साहू समाज की बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

सिलवानी। नगर साहू समाज की बैठक का आयोजन शुक्रवार को साहू धर्मशाला में किया गया। बैठक की शुरुआत समाज की आराध्य देवी मां कर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई।
बैठक की अध्यक्षता हरिसेवक साहू शिक्षक एवं उदयराम साहू ने की। इस अवसर पर समाज के संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से नगर साहू समाज के नवागत अध्यक्ष के रूप में राजकुमार साहू (ग्राम सेवक) का चयन किया गया। वहीं नवयुवक मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी निर्भय साहू उपाध्यक्ष शुभम साहू को सौंपी गई। इसके साथ ही साहू धर्मशाला अध्यक्ष पद पर संदीप साहू को नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज हित में ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। अंत में समाज की एकता, शिक्षा एवं सामाजिक विकास पर बल देते हुए बैठक का समापन किया गया।
नवागत पदाधिकरियों का माला पहनाकर और मुंह मिठा कराकर बधाई दी।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए हरिसेवक साहू शिक्षक ने कहा कि साहू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, अनुशासन और शिक्षा में निहित है। उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आपसी सहयोग, भाईचारे और सेवा भाव के साथ समाज उत्थान हेतु निरंतर कार्य करने की अपील की बैठक बड़ी संख्या साहू समाज उपस्थित रहे।



