क्राइम

अवैध सागौन से भरी पिकअप बैंन को पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार

वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर की कार्यवाही
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । दक्षिण वन मंडल देवरी के अंतर्गत सागौन के घने जंगल से अवैध रूप से काटकर पिकअप में ले जा रहे बेस कीमती सागौन के लट्ठो को वन विभाग देवरी ने रंगे हाथों पकडते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र देवरी के अंतर्गत निवाड़ी गांव सहजपुर रोड पर मुखबिर से सूचना मिलने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी राघवेंद्र सिंह भदोरिया ने अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर पिकअप वैन को अपनी घेरे में ले लिया जांच उपरांत बेन में बेश कीमती अवैध सागौन की लकड़ी पाई गई जिसे जप्त कर लिया गया । इस सिलसिले में वन विभाग ने एक आरोपी को भी पकड़ा है , इस समय वन विभाग की सघन कार्रवाई से वन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button