मध्य प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय स्वर्णकार विवाह मंच गंजबासौदा की सह संस्थापक व संचालक का हुआ सम्मान

रिपोर्टर : अमित सोनी
रायसेन।
स्वर्णकार समाज कल्याण समिति भोपाल द्वारा होटल मयूर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अनेक जिलों में अपना परचम लहराने वाली एवं उत्कृष्ट कार्य व समाज सेवा सहित अनेक कार्यों को लेकर स्वर्णकार समाज का नाम रोशन करने वाली महिलाओं का महिला पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। वही इस कार्यक्रम में श्रीमती नीलम राधेश्याम सोनी कांग्रेस नेत्री आष्टा, श्रीमती गोल्डी सोनी कांग्रेस नेत्री इंदौर, श्रीमती नीलम सोनी भाजपा नेत्री पचोर,श्रीमती कृष्णा धर्मेंद्र सोनी कांग्रेस नेत्री बैरसिया सहित श्रीमती वंदना माहोर प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश स्वर्णकार, श्रीमती प्रीति सोनी,श्रीमती वर्षा सोनी महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता सोनी सहित अनेक समाज के बंधु बांधव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धीरज सोनी व निकिता सोनी द्वारा किया गया। वही महिला सम्मान समारोह के कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के अनेक जिलों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया जिसमें से एक राष्ट्रीय स्वर्णकार विवाह मंच गंजबासौदा की संस्थापक व संचालक एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनीता राजकुमार सोनी का भी शील्ड व प्रमाण पत्र देकर अतिथियों द्वारा स्वागत किया गया। वहीं जानकारी अनुसार बतादें कि राष्ट्रीय स्वर्णकार विवाह मंच जोकि विदिशा जिले के गंजबासौदा द्वारा संचालित किया जा रहा है जिससे अनेकों स्वर्णकार समाज के युवक-यवतियों के विवाह संपन्न हो रहे हैं। इस राष्ट्रीय स्वर्णकार विवाह मंच के द्वारा लगभग 5 – 6 हजार बायोडाटा समाज के बनाए जा चुके हैं जिसमें अभी तक अनेकों संबंध जुड़ चुके हैं। यह कार्य विदिशा जिले की गंजबासौदा के राष्ट्रीय स्वर्णकार विवाह मंच की सह संस्थापक व संचालक एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनीता राजकुमार सोनी द्वारा किया जा रहा है। यह एक प्रशंसनीय विषय है कि मंच के माध्यम से समाज के सभी वर्ग के लोगों को एक करने का उद्देश्य है इस कार्य में सभी की सहभागिता जरूरी है। वही राष्ट्रीय स्वर्णकार एवं मंच की समिति द्वारा यह कार्य लगातार किया जा रहा है कि आने वाले समय में सभी स्वर्णकार बंधु बांधव एक मंच पर एकत्रित होकर अपनी एकता का परिचय दें। यह मंच पूरे देश के अंदर कार्य कर रहा है एक छोर से दूसरे छोर तक का प्रचार प्रसार निरंतर जारी है।

Related Articles

Back to top button