मध्य प्रदेशराजनीति

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी का थालादिघावन के शक्ति केंद्र पर हुआ भव्य स्वागत

रैली निकाली, जमकर आतिशबाजी
कार्यकर्ताओं के साथ ढोल तासों की धुन पर थिरकते हुए भी नजर आए

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र देवरी के थालादिघावन शक्ति केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष का भाजपा पदाधिकारी एवं वरिष्ठजनों के द्वारा फूलमाला एवं आतिशबाजी का स्वागत किया गया। सभी मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गईं ।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी के नगर आगमन पर भव्य स्वागत अतिशबाजी हुई साथ ही कार्यकर्ताओ ने फूल माला से स्वागत भी किया इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्राम के मुख्य मार्गो से रैली भी निकाली गई इस दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी कार्यकर्ताओं के साथ ढोल तासों की धुन पर थिरकते हुए भी नजर आए। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और डॉ मोहन यादव एवं मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल प्रदेश की सरकार है। इसका निर्माण बूथ अध्यक्ष बूथ का कार्य कर करता है उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा संघटन के द्वारा नवीन जिम्मेदारी सोपे जाने के बाद मुझे ख़ुशी है कि में इस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाऊंगा साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं ओर मेरे अपने भाइयो और माता बहनो सहित विरष्ठ जनो के द्वारा किये गए आत्मीय स्वागत के लिए आप सभी का आभार में पूरे देश प्रदेश सहित पूरे भाजपा संगठन सहित आप सभी लोगो का दिल से आभार मानता हूं। मुझे सौपी गई जिम्मेदारी में पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।आप सभी का मार्गदर्शन व साथ आशीर्वाद हमेशा ऐसा ही मिलता रहे।

Related Articles

Back to top button