मध्य प्रदेश

केवट समाज द्वारा धूमधाम से निषाद राज जयंती मनाई, निकाली शोभायात्रा

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । नगर में केवट रैकवार समाज द्वारा निषाद राज जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगो व्दारा नगर में पहली बार विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे निषादराज की झांकी के साथ बाजे गाजे के साथ जयकारे लगाते हुए बडी संख्या मे सामाजिक लोग उत्साह पूर्वक सम्मिलित हुए श्री देव जानकी रमण शाला मंदिर में हवन पूजन के पश्चात शोभायात्रा निकली कलश यात्रा मे डीजे बैंड बाजे की धुन पर झंडे लहराते हुए लोग पैदल शोभा यात्रा के साथ इतवारा बाजार हनुमान मंदिर महाकाली तिगंड़ा से होती हुई देव जानकी रमण शाला मंदिर में शोभा यात्रा का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button