मध्य प्रदेश

आंगनबाडियों और स्कूलों में शो-पीस प्याऊ, नहीं हो रहा उपयोग

सिलवानी। तहसील की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में प्याऊ व हैंड वॉशिंग बनाए जा रहे है। जिसको बने दो महीने से ज्यादा हो गए। वहीं कुछ आंगनबाड़ी, स्कूलों में आधे-अधूरे पडे़ हुए है। महीनों बीत जाने के बाद भी इसे पूरी तरह चालू नहं किया गया, और आंगनबाडी केंद्रों और स्कूलों में प्याऊ शो-पीस बने हुए है। जिसका कोई भी उपयोग नहीं हो पा रहा है। स्कूला और आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए आसपास के नल से पानी लाकर बच्चों को पानी दिया जा रहा है। कई आंगनबाडी केंद्रों के पास में नल ना होने की स्थिति में दूर से पानी लाने सहायिकाओं को परेशान होना पडता हैं। प्याऊ का काम पूरा करा दिया जाए तो बच्चों को सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

Related Articles

Back to top button