मध्य प्रदेश

जैन समाज ने विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान l झारखंड राज्य स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी को केंद्र वा राज्य सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के कारण पूरे देश के हर नगर ओर उपनगर क्षेत्रो के जैन समाज द्वारा विरोध किया गया।जबलपुर जिले के नगर सिहोरा उपनगर खितोला, मझौली, गोसलपुर, फनवानी, कुम्ही एवं आसपास के ग्राम के सभी जैन समाज के लोगो के द्वारा अपने अपने प्रतिष्ठान को पूरे दिन बंद रखकर ओर एकत्रित होकर मौन जुलुस के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया गया ओर देश के राष्ट्पति,प्रधानमंत्री,व मुख्यमंत्री झारखंड के नाम ज्ञापन सिहोरा एसडीएम आशीष पाण्डेय को ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन में कहा गया की अगर पर्वतराज तीर्थक्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन क्षेत्र घोषित किया गया तो उसकी पवित्रता नष्ट हो जाएगी जिसे पूरे देश की सम्पूर्ण जैन समाज को मंजूर नही होगा। जैन समाज को ज्ञापन देते समय खितौला से अनिल जैन समाज अध्यक्ष नीरज जैन सिहोरा से सुनिल जैन, मनोज जैन अरुण जैन, संजय जैन अंकुर जैन सैकी,पप्पू जैन महिलाओ से क्षणिका जैन, पूजा जैन, सविता जैन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button