पोषण भी पढाई भी कार्यक्रम के अन्तर्गत त्रिदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर ।1 पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना देवरी द्वारा 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में दिनांक 24 मार्च 2025 से 29 मार्च 2025 आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें परियोजना देवरी की समस्त 240 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण भी एवं पढ़ाई भी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम संत रविदास भवन झुनकु में मास्टर ट्रेनर पर्यवेक्षक गण एवं अजीज प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोगी दल के साथ किया जा रहा है ! प्रशिक्षण के दौरान सभी कार्यकर्ताओं की जीरो से 3 वर्ष के बच्चों के लिए नव चेतना एवं तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए आधारशिला आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को बच्चों के मानसिक विकास, शारीरिक विकास, संज्ञानात्मक विकास, भावनात्मक विकास के संबंध में सीखने के अवसर उपलब्ध कराने प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का निरीक्षण सयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग वीएल प्रजापति द्वारा किया गया विशेष अतिथि के रूप में ब्लाक खेल समन्वयक वसीम राजा खान द्वारा कार्यकर्ताओं को खेल खेल में शिक्षा देने के तरीके बताए गए प्रशिक्षण के दौरान अजीज प्रेमजी फाउंडेशन से लक्ष्मी लाडिया एवं आयुषी शर्मा महिला बाल विकास से मास्टर ट्रेनर मीना गौतम, ज्योति जैन, कुमारी बगला नायक, ज्योति चौरसिया, सरस्वती पटेल, संतोषी कुर्मी आदि उपस्थित रहे।


