मध्य प्रदेश

ओबीसी कार्यकर्ताओं ने स्वामी आनंद स्वरूप का पुतला फूंका

सात दिवस में एफआईआर दर्ज करने की मांग
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा। ओबीसी महासभा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पिछड़ा वर्ग और आरक्षण के खिलाफ अभद्र भाषा मे टिप्पणी करने पर कड़ी आपत्ति प्रकट करते हुए स्वामी आनंद स्वरुप नामक व्यक्ति के खिलाफ तत्काल एफआईंआर दर्ज करने की मांग की है। ओबीसी महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चतुर्भुज कुशवाहा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल द्वारा नगर के थाना तिहारे पर पहुंचकर पुतला दहन किया गया। इसके बाद थाना पुलिस को आनंद स्वरूप के खिलाफ केस दर्ज करने ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि लगातार देखने को आ रहा कि आनंद स्वरूप नामक व्यक्ति जिसका ग्वालियर और मध्य प्रदेश से कोई लेना देना नहीं है, वो आरक्षण को लेकर बाबा साहब के खिलाफ बोलने का काम कर रहा है और अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ भी अब अभद्र भाषा में बोलने का काम कर रहे है। पिछड़ों को अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। आनंद स्वरूप हमेशा से सोशल मीडिया पर सामाजिक न्याय के खिलाफ बोलने का काम करते हैं और सामाजिक न्याय और संविधान के खिलाफ बोलने वाला व्यक्ति है। ओबीसी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चतुर्भुज कुशवाहा ने बताया कि आनंद स्वरुप के द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को हाल ही में देशद्रोही, धर्म द्रोही, सवर्ण द्रोही तक कहने का काम किया गया है जो कि सीधे अपराध की श्रेणी मे आता है। इनके खिलाफ एफआईंआर दर्ज कर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button